रायगढ़। ब्रज को लाड़ली श्री कृष्ण प्यारी राधा रानी का जन्मोत्सव बरमकला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लेन्धरा में धूमधाम से मनाया गया। रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी ब्रह्म मुहूर्त में विधिविधान के साथ लेन्धरा के राधा माधव मंदिर में लाड़ली का पंचामृत से अभिषेक किया गया। जन्मोत्सव मनाने के लिए बरमकेला सहित रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राधा रानी के पंचामृत अभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ तो हर काई उनकी एक झलक पाने का आतुर नजर आया। राधा रानी का जन्म होते हो मंदिर स्थल राधा रानी के जयघोष से गूंज उठ सभी श्रद्धालुओं द्वारा जय घोष करते हुए मंदिर का परिक्रमा कर, भाजन प्रसाद ग्रहण किया गया। इस मंदिर में 30 वर्षों से अखंड दीप प्रज्जलित हो रहा है साथ हो 24 पहरी मंदिर में भजन कोर्तन होता रहता है। ग्रामीण अंचलों से विभिन्न ग्राम से लाग भारी सख्या में राधारानी जन्मात्सव एवं ध्वजाराहण कार्यक्रम में पधारे साथ हो इस राधा रानी मंदिर के पास सडक के किनारे मेला लगा है। जिसमें किनारे में विभिन्न बस्तुओं को बाजार लगा है। राषश्टेय सेवा योजना स्कूल

टीम भी सेवा में लगे हुए हैं। पानी भोजन व्यवस्था के साथ साथ अन्य कार्य में पूरी टीम लगा हुआ है।भोजन प्रसाद का भंडारा भी चलता रहता है। इस मंदिर में 30 वर्षो से अखंड दीप प्रज्वलित हो रहा है साथ ही 24 पहरी मंदिर में भजन कीर्तन होता रहता है इस अवसर पर राधा रानी जन्म उत्सव सारगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, जिला पंचायत सदस्य बिलास सारथी , तायाचंद पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण अंचलों से विभिन्न ग्राम से लोग भारी संख्या में राधारानी जन्मोत्सव एवं ध्वजाराहण कार्यक्रम में पधारे साथ ही इस राधा रानी मंदिर के पास सडक के किनारे मेला लगा। जिसमें किनारे में विभिन्न वस्तुओं को बाजार लगा रहा। राधा माधव मंदिर अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, उपाध्यक्ष कन्हैया सारथी, सरक्षक नित्यानंद पटेल ने बताया कि 30 वर्ष अवनरत हरि नाम कीर्तन अखंड दीप प्रज्वलित यहां किया जाता है यहां लाखों की संख्या में लाग कृष्ण भगवान और राधा रानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तनण आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
