भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर से एक महिला से भयानक दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद इस महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी गई। महिला की मौत के बाद यहां हंगामा खड़ा हो गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की है। घटना भरतपुर जिले की है। महिला का शव बाजरे के खेत में मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 दिन पहले महिला का अपहरण किया गया था। इस मामले में महिला के पति ने कुछ लोगों पर नामजद एफआईआर भी दर्ज करवाई है। मृतक महिला के पति ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को यहां महिला का शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। यहां लोग सड़क पर टेंट लगाकर बठ गए और आरोपियों पर कार्रवाई तथा 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि दो दिन पहले महिला का अपहरण किया गया था। लेकिन पुलिस ने थान में किडनैपिंग की शिकायत लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अब महिला का शव एक खेत में मिला है। पति ने आरोप लगाया है कि 1 सितम्बर को करीब 11 बजे मेरी पत्नी को नामजद आरोपी व उसके साथियों ने फोन कर बीमार बेटी को देखने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि महिला को एक सुनसान जगह पर ले जा कर करीब 6-7 लोगों ने गैंगरेप किया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डाल दी। यह भी आशंका है कि गला घोंट कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। इतना ही नहीं महिला के शव को दरिंदे गाड़ी में रख कर ले गए और फिर बाजरे की खड़ी फसल के बीच फेंक कर फरार हो गये।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
