जांजगीर- चांपा । ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उनसे एक ट्रैक्टर इंजन व पांच ट्राली सहित 12 लाख का सामान जब्त किया और चोरी के दो आरोपित व एक खरीददार को गिरफ्तार किया है।

चोरों ने जांजगीर, पामगढ़ एवं उरगा थाना जिला कोरबा क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी विजय अग्रवाल ने मामले का पर्दापुाश करते हुए बताया कि चोरी, नकबजनी के अज्ञात आरोपितों की पतासाजी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बिरहगनी निवासी अमीर मिरी एवं इन्द्र पटेल जांजगीर थाना क्षेत्र में घूम – घूमकर ट्रैक्टर ट्राली बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहें है। कुछ ट्राली को चोरी कर रायगढ़ क्षेत्र में बिक्री की गई है। सूचना पर संदेही अमीर मिरी एवं इंद्र पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई उन्होंने बताया कि ग्राम पीथमपुर, पिसौद थाना जांजगीर व पामगढ़ क्षेत्र से दो ट्राली एवं थाना उरगा क्षेत्र जिला कोरबा से एक ट्राली अमीर मिरी के ट्रेक्टर इंजन की सहायता से दोनों ने मिलकर चोरी की है। इनमें से तीन ट्राली को रायगढ़ ले जाकर ग्राम खोखरा थाना पुसौर जिला रायगढ़ निवासी सुरेन्द्र पटेल को बेचने की बात कही। पुलिस ने सुरेंद्र पटेल को भी पकड़ा और उससे पूछताछ करने पर अमीर मिरी एवं इंन्द्र पटेल के द्वारा चोरी की ट्राली को पहचान छुपाने के लिए पेंट कर अपनी बाडी में रखने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में जांजगीर, पामगढ़ थाने में ट्राली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की पांच ट्राली और चोरी के लिए उपयोग में लाए गए एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त सामान की कीमत 12 लाख रूपए बताया गया हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

