भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नौ सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बिलासपुर जिला भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी पदाधिकारियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नौ सितंबर को साइंस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सुबह 11 बजे पहुंचने की अपील की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी के लिए जुट जाने कहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समय सीमा के भीतर सूचना देकर कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया यह हमारे लिए गौरव की बात है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि विगत दिनों युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा। कार्यकर्ताओं ने अपने दमखम पर कांग्रेस सरकार को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास में अपेक्षित कार्यकर्ताआंे को शामिल होना है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को यादगार बनाना है। जिस प्रकार हमारे सभी कार्यकर्ता पिछली बार भाजयुमों के कार्यक्रम में काफी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर और दमखम के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इसके लिए सभी को बधाई। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्न्ी ने कहा कि नौ सितंबर को आयोजित रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। योजना बनाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करना है। मंडल एवं शक्ति केन्द्र में एकत्र होकर सभी को जाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। इसमें बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं की सहभागिता अधिक से अधिक होनी चाहिए। बैठक की शुरुवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डा.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
