जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़: सारंगढ़ मे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आगमन पर सिक्ख समाज के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सारंगढ़ जिला निर्माण की सौगात देने सारंगढ़ आए मुख्यमंत्री का सिक्ख समाज व खालसा सेवा दल ने आत्मीय स्वागत किया। गुरुनानक देव के संतानो ने सारंगढ़ को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी का जोशिला स्वागत करते हुवे सिक्ख समाज द्वारा लड्डू से तौल कर आभार प्रकट किया। तथा प्रदेश के मुखिया से समाज के समुदायिक भवन हेतु जमीन की मांग की गयी। जिसपर श्री बघेल ने सारंगढ़ मे सिक्ख समाज को समुदायिक भवन के लिए जमीन प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया। मुख्यंत्री की उक्त घोषणा से सारंगढ़ सिक्ख समाज और खालसा सेवा दल ने आभार जताया एवं जनता को सारंगढ़ बिलाईगढ़ की तरफ से सारंगढ बिलाईगढ़ जिला निर्माण की लख-लख बधाई प्रेषित की।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
