रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अहवान पर 22 अगस्त से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। जानकारी आ रही है कि रविन्द्र चौबे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म हुई है। कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे।

आपको बता दें कि गुरूवार को कर्मचारी संघ की बैठक हुई थी। जो 5 घंटे तक चली साथ ही मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव से भी चर्चा हो चुकी है। मंत्री चौबे से मुलाकात के बाद कोर कमेटी की बैठक हुई। कर्मचारी संघ का कहना है कि हड़ताल के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील को स्वीकार करते हुए संघ ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया।
बता दें कि यह आंदोलन पूरे प्रदेश में 4 चरणों में पूरा किया गया। कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस हड़ताल से चितिंत हैं। संघ ने खेद जताते हुए कहा कि हमको बेहद दुख है कि आंदोलन के कारण लोगों को परेशानी हुई। साथ ही आम लोगों को हुई परेशानियों के लिए उन्होंने आम जनता व पदाधिकारियों से क्षमा मांगी साथ ही सीएं भूपेश बघेल की अपील को फेडरेशन के कर्मचारियों ने स्वीकार करते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




