रायगढ़;- आदर्श चौहान समाज जिला रायगढ़ के अध्यक्ष गुलाब राम चौहान व उनके पदाधिकारियों द्वारा आज सोड़का में जनसंपर्क किया और सामाजिक लोगों से गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा सामाजिक चर्चा किया गया। तदुपरांत ग्राम बायंग में डीलक चौहान ब्लॉक सचिव खरसिया प्रभारी एवं जाति समाज के अन्य ग्रामीण बंधुओं से रूबरू हुए। सायं को गणेश पंडाल में पहुंचकर गणेश वंदना, पूजा अर्चना कर गजानन स्वामी से शुभ आशीर्वाद लेकर अपने सामाजिक बंधुओं के लिए कामना की और कार्यक्रम को समापन किया गया।


बहुत जल्द चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
विदित हो कि पूरे जिले में आदर्श चौहान समाज के द्वारा गांव गांव जाकर सामाजिक चर्चा कर कार्य करने हेतु आवश्यक बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
और कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्य हेतु प्रेरित कर जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
