बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दिहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां प्रेमी प्रेमिका मौत को गले लगा लिए हैं. दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. दरअसल, पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बोइरडीही गांव का है. सहगांव के बीच जंगल में दोनों की लाश मिली है. एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे, लेकिन दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

डौंडी लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर डेड बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक ग्राम बोडरडीही का बताया जा रहा है, जिसका नाम राजेश कुमार निसाद पिता खोरबाहरा राम उम्र 20 वर्ष. वहीं मृतिका नाबालिग है, जो पास के ही गांव की बताई जा रही है. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिसके आप डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है. पुलिस तफ्तीश में मामले का खुलासा होगा. किन कारणों से दोनों खौफनाक कदम उठाया है.
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
