सारंगढ़। जिला कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में उस वक्त प्रशासनिक अधिकारी निरुत्तर नजर आए, जब वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक भरत अग्रवाल ने आंकड़ों और हकीकत का आईना सामने रख दिया। कलेक्टर द्वारा अभियान के तहत घर-घर दीये जलाने, सेवा कार्यों की जानकारी साझा करने और सुझाव मांगने पर भरत अग्रवाल ने बेबाक अंदाज में सीधा प्रहार किया।


वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल ने सवाल दागा कि 25 वर्ष का यह सेवा संकल्प कार्यकाल सीएम का है या पीएम का? उन्होंने स्पष्ट गणित सामने रखते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का सीएम कार्यकाल 12 वर्ष 277 दिन और पीएम कार्यकाल 12 वर्ष 113 दिन रहा है, ऐसे में बतौर पीएम 25 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले की उपेक्षा पर आक्रोश जताते हुए पूछा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चौथे स्थापना दिवस पर प्रशासन ने खानापूर्ति तक क्यों नहीं की? पास के ही नवगठित सक्ति जिले में भव्य आयोजन हुए, लेकिन यहां सन्नाटा क्यों पसरा रहा? क्या सारंगढ़ की जनता दो-दो कांग्रेसी विधायक होने का राजनीतिक दंश झेल रही है? उन्होंने यह भी पूछा कि जिस हृदय स्थल खड़ाबंद तालाब में सैकड़ों दीप जलाकर अभियान का आगाज होगा, क्या प्रशासन वहां फैले अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत जुटा पाएगा?
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
