रायगढ़: 28 अगस्त से 4 सितंबर तक संगीतमय भक्ति रस के साथ भव्य श्रीमद् भागवत कथा गंगा मे डुबकी लगाएंगे लैलूंगा वासी, आप भी सादर आमंत्रित….
लैलूंगा :-नगर में आगामी 28 अगस्त से 4 सितंबर तक अंचलवासी संगीतमय भक्ति रस के साथ भव्य श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर कृष्णलीला के भक्ति रस में डूबेंगे । मित्तल परिवार के तत्वाधान में नगर के पत्थलगांव रोड स्थित अमरदीप मैदान में आयोजित होने वाली भागवत कथा को लेकर लेकर पूरे नगर को भक्तिमय बनाने हेतु जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। सभी जगह फ्लेक्सी, स्वागत द्वार तथा आकर्षक साज-सज्जा के साथ नगर को सुशोभित किया जा रहा है। भागवत कथा के कथावाचक श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुरजी) के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। भागवत कथा 28 अगस्त दिन रविवार को सर्वप्रथम कलश यात्रा पूजन सहित प्रथम स्कंध कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, 29 अगस्त सोमवार कपिलोपाख्यान धुर्व चरित्रादि, 30 अगस्त श्री नरसिंह अवतार वामन अवतार, 31 अगस्त श्री राम चरित्र श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव) 1 सितंबर श्री कृष्ण बाल लीलाएं गोवर्धन पूजा छप्पन भोग फूल बंग, 2 सितंबर रासलीला उद्धव ब्रजगमन, रुक्मणी मंगल (फूलो की होली) 3 अगस्त सुदामा चरित्र श्री शुकदेव विदाई भागवत पूजन आदि 4 सितंबर रविवार हवन पूर्णाहुति के साथ महाभंडारे का आयोजन का समापन किया जाएगा।आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भक्ति रस का रसपान करने भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। श्री कृष्ण कथा व कृष्ण लीला के संगीतमय आयोजन को लेकर नगर सहित क्षेत्र वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

