जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़: “लायंस क्लब सारंगढ़ सिटी” द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कल दिनांक 20 अगस्त 2022 दिन शनिवार भी “लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता” एवम “आशीर्वाद यात्रा” का भव्य आयोजन अग्रसेन भवन सारंगढ़ में सफलता पूर्वक किया गया।
जिसमे बहुत से श्रद्धालु माताओं बहनों द्वारा लड्डू गोपाल को सजा कर लाया गया। तत्पश्चात आशीर्वाद यात्रा में सभी माताओं, बहनों एवम सभी लायंस साथियों के साथ कुछ श्रद्धालु लड्डू गोपाल जी के साथ आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।
यह यात्रा अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौंक, जय स्तभ चौंक, सदर रोड, नंदा चौंक, आजाद चौंक, नया तालाब रोड, अग्रसेन चौंक होते हुए अग्रसेन भवन वापस पहुंचे।
तत्पश्चात प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय, एवम तृतीय पुरस्कार, के साथ साथ 3 विशेष पुरस्कार का चुनाव भी विजेताओं को ड्रा के माध्यम से किया गया एवम बाकी सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार ग्रुप के संरक्षक – महेन्द्र केजरीवाल जी, अध्यक्ष – दिनेश केडिया जी, सचिव – अविनाश जायसवाल जी, कोसाध्यक्छ – अमित केजरीवाल जी एवम
पूर्व अध्यक्ष – मनोज केजरीवाल जी द्वारा प्रदान किया गया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
