नई दिल्ली। Tometo Flu कोरोना ने दुनियाभर में ऐसा कोहराम मचाया हैं जिसे लोग चाहकर भी नहीं भूल सकते हैं। लेकिन जैसे ही कोरोना का खतरा कम हुआ वैसे ही मंकीपॉक्स ने लोगों की चिंता बड़ा दी। वही अब Tometo Flu की वजह से लोग और प्रशासन एक बार फिर अलर्ट मोड पर हैं। यह Tometo Flu बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। केरल में अब तक टोमेटो बुखार के करीब 100 मामले सामने आए हैं।

इस बीमारी के होने की मुख्य वजह क्या है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह बीमारी पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रही है। सभी 82 मरीज कोल्लम शहर में पाए गए हैं। सबसे चिंता की बात ये है कि यह रोग बच्चों को ही हो रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल, सभी बीमार बच्चों का इलाज वहां के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है।
लक्षण
कहा जा रहा है क्योंकि जो लोग इसके संपर्क में आते हैं उनके शरीर पर लाल चकत्ते और छाले देखे गए हैं जो टमाटर के समान लाल होते हैं । डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. इस बीमारी को ‘टोमेटो फ्लू’ के नाम से भी जाना जाता है लेकिन यह बीमारी कोरोना जितनी जोखिम भरी नहीं है।
किन राज्यों में फैला वायरस?
केरल के अंचल, अर्यांकवु और नेदुवाथूर में मामले आने के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक सरकार को अलर्ट कर दिया है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर में 26 बच्चों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। 20 अगस्त 2022 तक केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में इस वायरस के फैलने की खबर है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
