एंटी करप्शन ब्रांच ने MCD के एक क्लर्क इंद्रजीत को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एमसीडी ने सिविल लाइन्स ज़ोन में 26 जुलाई को एक संपत्ति सील की थी, जिसकी पेनाल्टी 20 लाख रुपये थी.

आरोप है कि इंद्रजीत ने इस पेनाल्टी को कम करके 5,16000 कर दिया था. इसके बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.
इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. लिहाजा क्लर्क इंद्रजीत को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी क्लर्क से पूछताछ की जा रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
