जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी का 78 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्व राजीव गांधी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें।

गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो। उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे महान् देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है।

जिला कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित कार्यक्रम में स्व राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि राजीव गांधी का अभूतपूर्व योगदान महिला वर्ग को सत्ता में अधिकाधिक भागीदार बनाने के लिए रहा। उन्होंने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत की भागीदारी के लिए रूपरेखा पहले से ही बना दी थी। जिसके वर्तमान में सुपरिणाम देखने को मिल रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि स्व राजीव गांधी के कारण ही पंचायती राज कायम हुआ है। पूरे देश में उनके द्वारा भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार विमर्श कर देश के प्रगति के लिए विकास योजना को नया आयाम दिया गया है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि स्व राजीव गांधी के अंदर उत्कृष्टता का जुनून था। हर क्षेत्र में चाहे छात्र जीवन हो या कमर्शियल एवियेशन में पायलट या राजनीति सभी में उत्कृष्टता हासिल की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि स्व राजीव गांधी की सोच एवं प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण एवं अंतरराष्ट्रीय क्षितीज में भारत को एक विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए केंद्रित है। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह चौहान, शांता मंडावे, हरिशचंद्र निषाद, प्रदीप पुरायणे, जीवन लाल चौहान, रामगोपाल यादव, बंटी शर्मा, राकेश देवांगन, गिरधारी बरेठ, राजू कोसले, राजेन्द्र तिवारी, वेदराम साहू, भुनेश्वर दुबे, देवी दयाल तिवारी, चन्द्रकुमार ने भी स्व राजीव के जीवनी पर प्रकाश डालते उन्हे याद किया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
