छत्तीसगढ़ में सोमवार से कर्मचारी संगठनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रही है। इससे ठीक पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कर्मचारियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन जताया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प द्वारा जारी प्रेसनोट में नक्सलियों ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल को जायज ठहराया है।
नक्सली संगठन का कहना है कि कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए।

नक्सलियों के प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते की मांग न्यायोचित है।
केंद्र व राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों व वित्तीय संस्थाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी शर्तों पर ही सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन-भत्तों का निर्धारण कर रही है।
नक्सलियों ने कर्मचारियों के इस हड़ताल को समर्थन देते हुए फेडरेशन से आह्वान किया है कि वह हड़ताल को तोड़ने, हड़तालियों को दिग्भ्रमित करने, नेताओं में फूट डालने, लालच देने, नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देने की सरकारी कोशिशों को नाकाम करें और हड़तालियों का हौसला बुलंद रखे।
- छत्तीसगढ़:प्रिंटर से छापे 12.50 लाख के नकली नोट, मार्केट में चलाने की थी कोशिश, पुलिस ने धरे तीन आरोपी… - August 12, 2026
- छत्तीसगढ़:वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त… - August 12, 2026
- छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप, प्रिंसिपल के खिलाफ फूटा गुस्सा; विद्यार्थियों ने स्कूल में जड़ दिया ताला… - August 12, 2026




