रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के जिला संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह सचिव श्री अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ. माधुरी त्रिपाठी के हवाले से फेडरेशन के प्रवक्ता आशीष रंगारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रस्तावित 22 अगस्त की

अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जिला फेडरेशन रायगढ़ की एक आवश्यक बैठक प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री विश्राम निर्मलकर जी एवं श्री बिंदेश्वर राम रौतिया जी की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 18 अगस्त 2022 को अपरान्ह 2 बजे अभियंता भवन रायगढ़ में आहूत की गई है। उक्त बैठक ने सभी जिला शाखा अध्यक्ष, तहसील संयोजक एवं तहसील शाखा अध्यक्षों की उपस्थिति सादर निवेदित की गई है। बता दें कि,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलनरत हैं,जिसके चतुर्थ चरण में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल होना है।हड़ताल जिले में शत प्रतिशत सफल हो इसलिए उक्त बैठक मे सभी नेतृत्व कारी साथियो की उपस्थिति आवश्यक है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




