रायगढ़ । रायगढ़ जिला क्षेत्र खनिज संपदा से भरा हुआ है । यहां कई बड़े ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां चलती है , लेकिन जैसे ही आयशर शोरूम की सर्विस की बात करें तो आयशर गाड़ी लेने वाला ग्राहक के बताए अनुसार यहाँ बड़ा झोलझाल नजर आ रहा है । एक आयशर गाड़ी लेने वाला ग्राहक आयशर शोरूम के अधिकारी और कर्मचारी से परेशान नजर आ रहे हैं ।वही गाड़ी मालिक के बताए अनुसार शोरूम में गाड़ी लेने के समय बड़े-बड़े वादे कर देते हैं , लेकिन गाड़ी लेने के बाद न तो वादा पूरा करते हैं और न ही काम । एक दिन में गाड़ी बन जाएगा कहकर 7 – 10 दिन तक यहाँ गाड़ियां नही बनती है , जिससे गाड़ी मालिक आयशर गाड़ी लेकर परेशान है और आयशर शोरूम वाला अपने काम पर मस्त नजर आ रहा है । एक गाड़ी मालिक ने तो यहां से गाड़ी खरीदा था जिसको गाड़ी सर्विस 1 दिन में हो जाएगा कह कर कई दिन लगा दिए । जिससे गाड़ी मालिक का आयशर शोरूम से भरोसा ही उठ गया है । वैसे तो वह गाड़ी मालिक टाटा और लेलैंड कंपनी जैसे कई सारी गाड़ी रखा हुआ है और सर्विस के नाम पर एक नंबर काम किया जा रहा है ।


विदित हो कि – एक गाड़ी आयशर कंपनी का लिया तो इस गाड़ी की खराबी और शोरूम की सर्विस देख कर बर्बाद नजर आ रहा है । गाड़ी मालिक ने यहां तक भी कहा है कि- इस कंपनी के गाड़ी को मैं और रखने वाला नहीं हूं , क्योंकि गाड़ी चलने में तो ठीक है लेकिन शोरूम के मैकेनिक कहे या मैनेजर उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं है ।आखिर इस गाड़ी मालिक ने इस गाड़ी को लेकर बहुत पछतावे में नजर आ रहा है । खैर जो भी हो आयशर शोरूम के उच्च अधिकारियों को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए और अच्छे सर्विस देकर गाड़ी को बेचना चाहिए , लेकिन आज यहां तो वादा अधूरे हो गए और गाड़ी मालिक को धोखा दे गए ।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
