कलेक्टर भीम सिंह ने बांटे किसानों को मिनी राइस मिल 15 मिनी राईस मिल का किया गया वितरण….

IMG-20210708-WA0107.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, । लैलूंगा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर भीम सिंह ने किसानों को मिनी राइस मिल मशीन का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मशीन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने की बात किसानों से कही। जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल भी इस दौरान साथ रहे।
ग्रामीण कृषि विकास एवं विस्तार अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 15 मिनी राइस मिल का वितरण किसानों को किया जा रहा है। इसमें लैलूंगा क्षेत्र के 6 किसानों के एक ग्रुप को एक मिनी राइस मिल का वितरण किया जाएगा। पूर्व में 250 हेक्टेयर में सुगंधित धान जवाफूल का फसल लगाया गया था। इसे किसानों ने डेढ़ सौ रुपए किलो में बेचा। पूर्व में रायपुर व रायगढ़ में स्टॉल लगाकर करीब 10 लाख रुपए का सुगंधित चावल जवाफूल की बिक्री की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से कहा कि वर्तमान में सुगंधित चावल जवाफूल की मांग बढ़ गई है और इससे इसकी फसल लेने वाले किसानों को भी ज्यादा लाभ हो रहा है। इस दौरान उन्होंने इस वर्ष ज्यादा मात्रा में सुगंधित धान जवाफूल का उत्पादन करने की बात किसानों से कही। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मिनी राइस मिल से जवाफूल फसल लेने वाले किसानों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मशीन की तकनीकी जानकारी ली। बताया गया कि मशीन से धान को चावल बनाने के साथ गेहूं व चावल की पिसाई होने का कार्य भी किया जा सकेगा। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने बेहतर कार्य करने और ज्यादा लाभ कमाने की बात किसानों से कही। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण पैकरा, उपाध्यक्ष श्री लखन सारथी सहित किसान व कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बीज भंडार गोदाम का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने ग्रामीण कृषि विकास एवं विस्तार अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित बीज भंडारण गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान बीज व खाद के भंडारण और किसानों में वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री सिंह ने क्षेत्र के सभी किसानों को बीज व खाद समय पर वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts