रायपुर। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों की आज शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात सीएम हाउस में हुई, डीए और एचआरए के लिए करीब 15 मिनट चर्चा हुई। फेडरेशन के नेताओं ने पहले अपना पक्ष रखा इसके बाद मुख्यमंत्री बोले। भूपेश बघेल ने कहा कि कल कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ 6 प्रतिशत डीए बढ़ाने की बात हुई थी सरकार इसके लिए तैयार है, मगर इससे अधिक अभी संभव नहीं। उन्होंने कहा कि हम डीए बढ़ाने से इंकार नहीं कर रहे मगर फिलहाल अभी नहीं। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति और अच्छी होगी तो निश्चित तौर पर डीए और बढ़ाया जाएगा। फेडरेशन के नेताओं से मुख्यमंत्री किंचित नाराज भी हुए, उन्होंने कहा कि आपलोग मुझे हड़ताल से डरा कर डीए नहीं बढ़वा सकते, समय आएगा तो हम खुद डीए बढ़ा देंगे।

हालांकि, फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री से हड़ताल अवधि का वेतन देने का आग्रह किया तो मुख्यमंत्री सहजता से बोले, उसमें कोई दिक्कत नहीं, वो मिल जाएगा।
इसके बाद फेडरेशन के नेता वापिस आ गए।

आगे अब क्या ?
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कर्मचारी संघ कर्मचारी अधिकारी फेडरेेशन को मुख्यमंत्री ने दो टुक मे 6 प्रतिशत से उपर नही देने की बात कही है ऐसे मे देखना दिलचस्प होगा की फेडरेशन शांत पड़ जाती है या खुल कर अपनी मांगो के लिए मुखर होती है। वैसे साढ़े चार लाख कर्मचारी अधिकारी अपने अगुवा के इशारे का इंतज़ार कर रहे हैँ
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
