रायगढ़ ! भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रूप में बिलासपुर के सांसद अरुण साव को नियुक्त किया गया। नवनयुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्शाह देखने को मिला।
चक्रधर नगर स्थित हेमू कालानी चौक में भाजपा विवेक रंजन सिन्हा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ फटाके फोड़ते हुए सभी को मिठाई बांटी और भारत माता की जय के नारों के साथ भाजपा जिंदाबाद के साथ अरुण साव के जिंदाबाद के जोरदार नारा लगते हुए शहर के प्रमुख चौक और चौराहों से होते हुवे भाजपा कार्यालय बाइक रैली के साथ पहुचे। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में सभी को मिठाई खिलाई गई और जमकर नारेबाजी करते हुवे जम कर फटाके फोड़े।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशलेश मिश्रा,पंकज कंकरवाल,बब्बल पांडे, विलिस गुप्ता, मनोज शर्मा,नंदलाल मोटवानी,विष्णु मेहानी,प्रकाश आहूजा,राकेश बलेचा,शशिकांत शर्मा,राजेन्द्र ठाकुर,सतीश पांडे, संदीप क्षत्रीय,सूरज शर्मा,प्रशांत कुमार सिंह,सुमित शर्मा,संजय अग्रवाल, दीपक घोष,केशव जायसवाल,परमानंद मिश्रा,के संजीत,रोशन चंद्रा, राजेश निषाद, उमा डनसेना ,इवन मेहर, अनिल कटियार,अनिल कटियार,रितिष राज सिंह,अभिनव थवाईत,अंकित श्रीवास, महेंद्र सराफ,अनुज,शर्मा,दछ यादव,अमन वैष्णव, अविषेक नामदेव के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




