रायगढ़ । दोपहर करीब 2:30 बजे बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 49 में थाना खरसिया अन्तर्गत बरगढ़ घाट के पास अज्ञात ट्रेलर वाहन का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारकर सड़क पर गिरे तीन युवकों को रौंदते हुए तेज गति से वाहन लेकर भाग गया । घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक अमित खांडेकर व स्टाफ मौके पर पहुंचे । घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेकर थाना प्रभारी खरसिया अपने स्टाफ के साथ अज्ञात ट्रेलर वाहन की पतासाजी के लिए रवाना हुए । उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा शवों को सिविल अस्पताल खरसिया पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है । घटना के प्रत्यक्षदर्शी/मृतक के परिचित बताए कि वे दो बाइक में ग्राम बांधापाली करतला जिला कोरबा से बरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए आए थे, पूजा के बाद दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे कि बरगढ़ घाट से 100 मीटर आगे हाइवे पर पीछे से एक ट्रेलर वाहन साथियों के मोटर सायकल को ठोंकर मारा जिससे मोटर सायकल पर सवार रूप सिंह अगरिया पिता अघन सिंह अगरिया (18 साल), उसका भाई रूप नारायण अगरिया (15 साल) और भुनेश्वर राठिया पिता मयाराम राठिया (16 साल) तीनों निवासी ग्राम बांधापाली करतला मौके पर ही दम तोड़ दिये । ट्रेलर वाहन की ठोंकर से मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया ।

राष्ट्रीय राजमार्ग 49 बरगढ़ के पास बाइक सवार 3 युवकों को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, तीनो की हुई मौत
हादसों के डगर कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में आज फिर तीन चिराग बुझ गए, जहां एक ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक (1) रूपसिंह अगरिया, पिता – अगहन सिंह, उम्र – 18 वर्ष
(2) रूपनारायण अगरिया, पिता – अगहन सिंह, उम्र – 14 वर्ष
(3) भुवनेश्वर राठिया, पिता – मयाराम राठिया, उम्र – 16 वर्ष
ग्राम – बाँधापाली, थाना – करतला, जिला – कोरबा के निवासी है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
