ब्रेकिंग रायगढ़: छात्रों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जड़ा ताला, डीईओ आदित्य स्कूल के लिए रवाना, आखिर क्यों आक्रोशित हैँ स्टूडेंट्स, पढ़िए….

रायगढ़। रायगढ़ शहर से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम लाखा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र छात्राओं ने आज स्कूल में तालाबंदी की और विरोध जताया। स्कूल के गेट में विद्यार्थियों ने ताला जड़ कर आज सुबह से गेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारे लगाते हुए शिक्षक की मांग करने लगे।
इस संबंध में सूत्रों मिल रही जानकारी के अनुसार इस स्कूल के शिक्षिका के द्वारा रेगुलर स्कूल ना खोले जाने को लेकर बच्चों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में दो शिक्षिका नियुक्त किए गए हैं जिनमें से एक ट्रेनिग पर है तो वहीं दूसरी शिक्षिका अपनी मनमर्जी के हिसाब से स्कूल खोलती हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलते ही डीईओ स्कूल के लिए रवाना हुए हैं।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
