छत्तीसगढ़: अज्ञात बिमारी से काल के गाल मे समा गए 61 आदिवासी…एक ही गांव के 2 दर्जन लोग बीमार, आखिर क्या कहता है स्वास्थ्य विभाग, पढ़िए…..

सुकमा : जिले के रेगड़गट्टा गांव में 61 आदिवासियों की मौत से सन्नाटा छा गया है. वहीं गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं. बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालात का जायजा लेने के लिए स्वास्थ विभाग की टीम गांव पहुचीं, हालांकि बीमारी का पता अब तक नही चल पाया हैं.
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीमार 2 लोग ठीक हो चुके हैं. इस गांव में बीमारी से मौत के ग्रामीणों के दावे की भी जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस बीमारी की वजह से ग्रामीण की मौत हुई है. तबीयत असहज महसूस होने पर ग्रामीणों को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है.
विभाग ने गांव के हैंडपंपों की जांच करवाई. 2 हैंडपंप में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा पाई गई. ऐसे हैंडपंप को सील कर दिया गया है.
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
