इंदौर। शहर में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बावजूद अपराधों पर लगाम लगाने में सफल होती नही दिखाई दे रही. चोरी लूट हत्या जैसी घटनाएं तो आम बात हो चली हैं. अब पारिवारिक विवाद भी अजीब सामने आ रहे हैं. शहर में आए एक मामले ने सबको हैरत में डाल दिया है. एक कलयुगी पती ने अपनी पत्नी से ऐसी अजीब मांग कर दी, जिसका पत्नी ने विरोध किया. इस पर पति ने पत्नी की जान लेने की कोशिश की. दरअसल इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था. पति अपनी पत्नी से उसके भाई के साथ संबंध बनाने की मांग कर रहा था. दोनों में इस बात को लेकर विवाद हुआ था, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नवदापंथ की है. यहां की रहने वाली एक महिला फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक उसका प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद पति के साथ कुछ दिनों तक तो सब ठीक चल रहा था. लेकिन अब पति आपत्तिजनक मांगे कर रहा है. वह अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डालता है. महिला का कहना है कि बात न मानने पर पति लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और मारपीट कर रहा है.

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
