रायपुर. राजधानी पुलिस ने चाईल्ड पोर्नोग्राफी पर बड़ी कार्रवाई की है. चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले 11 आरोपियों को रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल समेत कई सिम कार्ड बरामद किया गया है.

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया, एनसीआरबी द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी पर शिकायत प्राप्त की गई थी. राजधानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था. सभी आरोपी आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित करते थे.
एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया. पुलिस ने रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 10 नग मोबाइल फोन एवं 11 नग सिम कार्ड जब्त किया गया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
