.

युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर होटल में रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसे नौकरी का झांसा देकर इंटरव्यू देने एक होटल में बुलाया और फिर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, लड़की ने जब रेप का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, लड़की ने बताया कि नोएडा में एक युवक से उसने नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क किया था. युवक ने अपना नाम सागर बताया था. जिसके बाद उसने लड़की से मुलाकात के लिए सेक्टर-27 की जगह तय की थी और फिर वहां होटल में उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे वहां पहुंचकर पता चला कि आरोपी का असली नाम सागर नहीं, शाहबाज है.
घर पहुंचकर पीड़िता ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी. फिर दोनों ने सेक्टर-20 थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
