रायगढ़। पानी टंकी निर्माण के लिए मध्यप्रदेश से आए मजदूर को करैत सांप ने डसते हुए उसकी जान ले ली। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि मूलतः मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सिरसा थानान्तर्गत ग्राम भठारीकोना निवासी ओंकार नेताम आत्मज अनूप नेताम 26 वर्ष) अपने 4 मजदूर दोस्तों के साथ सारंगढ के बेलपाली में पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए आया था।

बीती रात लगभग 11 बजे ओंकार अपने दोस्तों के साथ सो रहा था तभी विषैले करैत ने उसे डस लिया। सर्पदंश के शिकार ओंकार को साथी आनन-फानन में वाहन व्यवस्था कर सारंगढ़ के अस्साल ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
