नई दिल्ली । देश का हर चौथा युवा आज के टाइम में WhatsApp में व्यस्त रहता हैं। अन्य सोशल साइट्स के मुकाबले इस ऐप पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है। जिसके चलते हैकर्स लगातार यूजर्स के वाट्सऐप अकाउंट को हैक करने के फिराक में रहते हैं। कई बार यूजर इसका शिकार हो जाते हैं। इससे उनको काफी ज्यादा फाइनेंशियल नुकसान होता है।

स्कैमर्स बैंकिंग या सरकारी डिपार्टमेंट की ओर से मैसेज भेजे जाने का दावा कर यूजर्स को निशाने पर लेने की कोशिश करते हैं। इसमें उनका मकसद टारगेट को अपनी बातों में फंसाकर पैसे चुराने और वॉट्सऐप यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स हासिल करने का होता है।
यूजर्स को कहा गया है ऐसे मैसेज या ईमेल्स के चक्कर में ना पड़े. अगर आपको भी इस तरह के मैसेज आते हैं तो खरीदारी के लिए पेमेंट करने या लिंक पर क्लिक करने से पहले संबंधित अधिकारी से इसके बारे में वेरिफाई कर लें। ऐसे नंबर को लेकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करने के साथ वॉट्सऐप को भी शिकायत करें।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
