भिलाई। मंगलवार सुबह घर से लापता हुई युवती की लाश बुधवार को तालाब में मिली। अंजोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान सीसी टीवी फुटेज हाथ लगा।
जिसमें युवती तालाब की ओर जाते तथा तालाब में छलांग लगाते दिख रही है। मामले को लेकर परिजन कई तरह की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह अंजोरा स्थित तालाब में युवती की तैरती हुई लाश मिली। तालाब में नहाने गए ग्रामीणों ने लाश देखकर अंजोरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत युवती की पहचान अंजोरा निवासी हर्षा साहू (24) पिता ओमप्रकाश साहू के रूप में हुई।
अंजोरा पुलिस मर्ग मामले को जांच में ले लिया। अंजोरा चौकी प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि हर्षा की लाश बुधवार की सुबह शीतला तालाब में लोगों ने देखी। इसकी सूचना चौकी में दी गई। युवती मंगलवार की सुबह चार बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने इसकी शिकायत चौकी में की। लापता युवती की पतासाजी के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला।
एक सीसीटीवी में युवती घर से निकल कर तालाब की ओर जाते और तालाब में छलांग लगाते हुए भी नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मानकर उसी एंगल से जांच कर रही है।
- रायगढ़:आबादी में घुसा हाथी, मानव-हाथी द्वंद्व में बुजुर्ग की मौत: सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट… - August 9, 2026
- रायपुर जेल की रोटी खानी है, तो देने पड़ेंगे इतने रुपये, केवल 30 लोगों को ही मिलेगा कैदियों का बनाया भोजन… - August 9, 2026
- छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का ट्रांसफर, इन कारणों से रोका गया 400 टीचरों का तबादला, छटनी के बाद तैयार हुई फाइनल लिस्ट… - August 9, 2026




