भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एक जीएम के खिलाफ उसकी ही बहू ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ससुर उस पर बुरी नजर रखता है। वो घर में अकेली थी तो आरोपित ने मौके का फायदा उठाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन, शोर मचाने पर आरोपित ने उसे छोड़ दिया। आरोपित अपनी बहू को अश्लील मैसेज भी भेजता था। पुलिस ने बताया कि हिंद नगर रिसाली निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने 55 वर्षीय ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित भिलाई इस्पात संयंत्र में जीएम है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपित कई दिनों से उस पर बुरी नीयत रखा हुआ था। वो उसे अश्लील मैसेज करता था और मौका पाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने तीन शादी की है और तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है। उसका अपनी तीसरी पत्नी से तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की विवेचना के बाद आरोपित जीएम को गिरफ्तार किया जाएगा।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
