रायगढ़। कल शाम लगभग 5:00 बजे के आसपास जूटमिल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक पेट्रोल बनाकर सड़क पर आते ही मोटरसाइकिल में एकाएक ही आग लग गई! हालांकि पेट्रोल पंप स्टाफ के द्वारा अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया गया! किंतु पेट्रोल पंप में आगजनी होती तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है!

जूटमिल रोड पेट्रोल पंप के सामने सड़क में एकाएक मोटरसाइकिल पर आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा देखने वालों का हुजूम लग गया काफी देर तक रास्ते में आने जाने वाले लोग मार्ग में रुककर लोगे हुजूम इकट्ठा होने का कारण जाना तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार जैसे ही पेट्रोल पंप से पेट्रोल लगाकर सड़क पर आया अचानक ही मोटरसाइकिल पर आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी. भगवान का शुक्र है कि यह दुर्घटना पेट्रोल पंप के समीप घटी और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा मोटरसाइकिल को बचाने के लिए अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग पर तत्काल काबू पा लिया गया! अगर पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्रों का सहयोग नहीं मिलता या फायर बिग्रेड का इंतजार किया गया होता तो बहुत देर हो चुकी होती तथा आग पर काबू पाते पाते मोटरसाइकिल परी तरह जलकर खाक हो गई होती, पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा मौका गांव आए बगैर तत्काल आग बुझाने मैं लग गए जिसकी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा भी की!
बहरहाल मोटरसाइकिल में लगे आग पर अग्निशामक यंत्रों के माध्यम से काबू पा लिया गया है तथा शुक्र है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है!
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
