रायगढ़। अधिया में दिये खेत में दवा छिड़काव करने गये एक किसान की बिजली गाज की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कुकुर्दा की है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना अंतर्गत ग्राम गुड़गहन निवासी मनोज यादव 33 वर्ष का चक्रधरनगर थाना अंतर्गत ग्राम कुकुर्दा में खेती की जमीन है। इस साल मनोज अपने खेत को कुकुर्दा के ही सालिक राम को अधिया में दे दिया था और खेती करवा रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार को मनोज यादव अपने गांव के कोटवार सगाराम को साथ लेकर कुकुर्दा गया था और वहां सालिक राम को साथ लेकर खेत में दवा का छिड़काव करने के लिए निकले थे।
दोपहर करीब ढाई बजे जब तीनों खेत में मौजूद थे तभी अचानक से मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। ऐसे में कोटवार सगा राम व किसान सालिक राम तो बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकाने की ओर भाग निकले जबकि मनोज यादव ने खेत के पास ही स्थित महुआ पेड़ की शरण में चला गया। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गाज महुआ पेड़ पर जा गिरी और मनोज यादव भी उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में गाज से बुरी तरह से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देर शाम उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया था जहां आज पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
- मरीजों की परेशानी पर संजय भूषण पांडेय गंभीर, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उठाई आवाज… - October 12, 2026
- जयकारों से गूंजा सारंगढ़, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा अग्र समाज… - October 12, 2026
