रायगढ़। जंगली हाथियों का गढ़ माने जाने वाले धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत कहीं न कहीं जंगली हाथियों की दहशत सुनने और देखने को रोज मिलती है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत लैलूंगा वन परिक्षेत्र वन परिसर भकुर्रा क्रमांक 326 रफ जंगल में 6 हाथियों का दल विचरण करते पाया गया है, जिसमें 1 नर, 3 मादा, 2 शावक कुल 6 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं। अभी तक भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं किया गया है।
सूचनाकर्ता कर्मचारी बीटगार्ड फकीरचंद पैकरा का कहना है, कि हाथियों का दल अनुमान लगाने से तमनार रेंज चिंघारी की ओर प्रस्थान कर सकता है और आगे उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से क्षेत्रवासियों को अलर्ट किया जाता है। क्षेत्रवासियों को यह भी हिदायत में कोटवार ने हांका डलवा कर सूचना कर दी है, कि तमनार रेंज चिंगारी और पेलमा के बीच रास्ते में आवागमन न किया जाए और कहा कि यदि हाथियों की आमद की जानकारी अगर मिले तो वन विभाग को सूचना अवश्य देवें।
आपको बता दें, फिलहाल में हाथियों के आतंक को लेकर धर्मजयगढ़ काष्ठागार में डीएफओ, हाथी विशेषज्ञ द्वारा बैठक कर वन विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं विशेष हिदायत देने पर वन विभाग के कर्मचारी भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
- मरीजों की परेशानी पर संजय भूषण पांडेय गंभीर, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उठाई आवाज… - October 12, 2026
- जयकारों से गूंजा सारंगढ़, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा अग्र समाज… - October 12, 2026
