रायगढ़। डोलोमाइट के 11 लीजधारकों को बड़ा झटका लगा था जब राज्य शासन ने ट्रिगर जांच के आदेश दिए थे। अब जांच भी पूरी हो चुकी है लेकिन रिपोर्ट दाखिल करने में देरी हो रही है । खनिज विभाग की छापेमारी और दूसरे कारणों से जांच कई बार अटकी है। खनिज संचालनालय ने 2018 में सैटेलाइट से ली गई इमेज के आधार डोलोमाइट के 11 लीज एरिया के आसपास अवैध खदानों की जांच के लिए ट्रिगर जारी किए थे। इसमें साफ दिख रहा था कि खदान से लगी हुई जमीनों पर अवैध खनन कर लिया गया। इससे पर्यावरण का भी नुकसान हुआ और राजस्व का भी।

खनिज विभाग ने इंद्रपाल सिंह भाटिया छोटे हल्दी, अग्रसेन माइंस जोतपुर, गौतम अग्रवाल छोटे हल्दी, हर्ष मिनरल्स कटंगपाली, रमेश और घनश्याम अग्रवाल बिलाईगढ़, पीलाबाबू पटेल मौहापाली, आराधना पटेल कटंगपाली, सतगुरु साईं माइंस कटंगपाली, रायगढ़ मिनरल्स बिलाईगढ़, बालाजी माइंस जोतपुर और जय श्री श्याम मिनरल्स जोतपुर की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। दरअसल अवैध खनन वाले पूरे क्षेत्र की जांच कर डोलोमाइट की मात्रा निकाली जानी है। इस पर जुर्माना लगेगा। संबंधित लीजधारक पर ही यह जुर्माना लगाया जाना है।
पटवारियों के कारण अटकी जांच
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच को अटकाने में पटवारियों का बड़ा योगदान है । नापजोख करने और जमीनों का चिह्नांकन करने में पटवारी ही उपलब्ध नहीं हो सके । कई बार जिला मुख्यालय से निर्देश मिलने के बावजूद पटवारियों को जांच में नहीं भेजा गया ।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
