बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। कोटा क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया कि उसके गांव की महिलाओं ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से समूह के माध्यम से लोन लिया था। महिलाएं लोन की किस्त साप्ताहिक जमा करती थीं। इसकी वसूली के लिए तखतपुर क्षेत्र के भकुर्रा नवापारा में रहने वाला आलोक पटेल(22) आता था।
इसी दौरान उसकी पहचान आलोक से हुई थी। उसने किशोरी से दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे अपने दोस्त के किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। दोस्ती का फायदा उठाते हुए युवक उसे घुमाने के बहाने ले जाकर अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने किशोरी से शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने नाबालिग से बातचीत भी बंद कर दी। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर कोटा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपित युवक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
