रायपुर।नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की, जिसका कांग्रेसियों ने देशभर में प्रदर्शन किया. छग में भी सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. इस दौरान सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए थे, जिस पर पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह ने पलटवार किया है.पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि अगस्ता से लेकर चिटफंड सहित किसी भी मामले में उनके खिलाफ एक रुपए की गड़बड़ी का भी प्रमाण सामने आया तो सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लूंगा. रमन सिंह ने ईडी मसले को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. यहीं नहीं रमन सिंह ने ट्वीट भी किया है और उसके जरिए भी चुनौती दी है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
