अशोका विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
आज दिनाँक-22/07/2022(शुक्रवार) को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट व प्रशंसनीय रहा है।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अथक परिश्रम व शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन के बल पर आज पूरे अंचल में अशोका विद्यालय का नाम रोशन किया है।कक्षा दसवीं से सुमित देवांगन-96%,महिमा सारथी-93.8%,अपूर्वा साहू-92.6%,अदिती जेना-92.2%,आयुष यादव-92%, तुषार भगत-91.8%एवं संयम कंसारी-90.6% आदि विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।जिसमें सुमित देवांगन ने साइंस विषय में 100 में पूरे 100 अंक एवं महिमा सारथी ने सोशल साइंस विषय में 100 में पूरे100 अंक अर्जित किया है।दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत(100%) रहा है।वहीं कक्षा बारहवीं से पीयूष निराला-92.2%(मैथ्स ग्रुप),स्वयं केडिया-91.8%(कॉमर्स ग्रुप),देवलिका देवांगन-90%(बायो ग्रुप) आदि विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।जिसमें स्वयं केडिया ने बिज़नेस स्टडीज विषय में 100 में पूरे100 अंक अर्जित कर अपना लोहा मनवाया है।बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 99.07% रहा है।निःसंदेह अशोका विद्यालय का ये उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पूरे सारंगढ़ क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व का विषय है।सभी छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बल पर आज पूरे सारंगढ़ क्षेत्र में विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।संस्था के प्राचार्य जे. मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

