मोना मॉडर्न सारंगढ़,सीबीएसई दसवीं में गौरव, एवं बारहवीं में नयन ने मारी बाज़ी….
रायगढ़। सीबीएसई द्वारा हाल ही में कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं। जिसमें मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा दसवीं और बारहवीं सीबीएसई के स्टूडेंट्स ने नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए

सफलता के परचम लहराए। इस वर्ष मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ का दसवीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम अप्रत्याशित रहा। शाला के 10 बच्चों ने रिकॉर्डतोड़ सफलता अर्जित करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये जो शाला के लिए अत्यंत गौरव की बात है। 101 स्टूडेंट्स ने प्रथम श्रेणी में जगह बनाकर शाला में नया कीर्तिमान स्थापित किया। *दस स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये* शाला की इस अभूतपूर्व सफलता के बारे में बताते हुए मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम के फॉउंडर द्वय श्री रितेश

केशरवानी एवं श्रीमती तोषी गुप्ता ने जानकारी दी कि इस वर्ष दसवीं में शाला के 10 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता की नयी ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। ये वो मेधावी स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने वर्ष के प्रारंभ से ही प्राचार्य श्री रितेश केशरवानी के मार्गदर्शन में एक विशेष योजना के तहत अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दी थी और परीक्षा परिणामों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला परिवार और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। *नयन ने बारहवीं में किया टॉप* बारहवीं सीबीएसई में नयन स्वर्णकार ने 95 % अंकों के साथ शाला एवं तीनों संकायों में प्रथम

स्थान प्राप्त किया। वहीं जय अग्रवाल 92%, तथा सुमन नायक 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा यश अग्रवाल ने 91% और दीपमाला लकड़ा 91%, अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। *हिन्दी और फिज़िकल एजुकेशन में 100% रिज़ल्ट* बारहवीं सीबीएसई में इस साल की अभूतपूर्व उपलब्धि यह रही कि हिंदी एवं फिज़िकल एजुकेशन सब्जेक्ट में 100% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की। हिन्दी में 100% स्टूडेंट्स, इंग्लिश में 100% स्टूडेंट्स, पी ई में 100% स्टूडेंट ने सफलता अर्जित की। वहीं 99.2% स्टूडेंट्स ने इंग्लिश में, 99.2% स्टूडेंट्स ने इकोनॉमिक्स में, 92.5% स्टूडेंट्स ने मैथ्स में, 92% स्टूडेंट्स ने एकॉउंट्स में, 92% स्टूडेंट्स ने बिज़नेस स्टडी में, 91.3% स्टूडेंट्स फिजिक्स में, 91.3% स्टूडेंट्स केमेस्ट्री में और 90.2% स्टूडेंट्स ने बायोलॉजी सफलता अर्जित किया। इस तरह कॉमर्स टॉपर नयन

स्वर्णकार, जय अग्रवाल और यश रहे। साइंस टॉपर सुमन नायक, प्रांशु गोयल और नेहा पटेल रहे। मैथ्स टॉपर श्रीकिता केशरवानी, राजदेव निराला, शिवानी पटेल और शुभम चंद्रा रहे। इनमें कॉमर्स के नयन वर्णकार ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए स्कूल में तीनों संकायों में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा बारहवीं के अन्य टॉपर इस प्रकार रहे, नयन स्वर्णकार- 95%,जय अग्रवाल-92%,सुमन नायक- 92%,यश अग्रवाल- 91%, दीपमाला लकरा-91%,प्रांशु गोयल- 89,नेहा पटेल- 87, शिखा रात्रि- 86,श्रीकिता केशरवानी-86,राजदेव निराला-85, संदीप कुर्रे -83,अमृता थवाईत- 82,तन्मय चंद्रा- 82,अलीशा अग्रवाल-81,विवेक पटेल-81,शुभम चंद्रा-81,शिवानी पटेल-81, पल्लवी चंद्रा- 80 *गौरव 96% के साथ दसवीं में प्रथम* दसवीं में जहाँ इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 स्टूडेंट्स हैं वहीं 80% से 89% तक 31 स्टूडेंट्स ने उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त किये। इस तरह लगभग 67 स्टूडेंट्स ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया। इस तरह से कुल 101 स्टूडेंट्स ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम प्रस्तुत किये। दसवीं

सीबीएसई में शाला के अन्य होनहार इस प्रकार हैं,गौरव यादव- 96%,अनीष जायसवाल-95%, सानिया यादव-95%,भूमीका देवांगन-93%,श्रेयांश यादव-92%,खुशबू जोल्हे- 92%,प्रशांत पटेल-91%,एल.मनसा रेड्डी- 90%,मनीष पटेल -90%,प्राची भारती -90%,राज पटेल-89%,नेहा नायक -88%,अभ्युदय यादव-88%,आशी अग्रवाल -88%,राशि केसरवानी-88%,हितेश साहू-87%,निटीश कुमार यादव -87%,साक्षी नायक-87%,भीमेश जयसवाल -86%,गिरीश साहू -86%,कृष्णा थवाईत-86%,ऋषभ पटेल -86%,मनीष पटेल -85%,सार्थक केसरवानी- 85%,बृजेश नायक -84%,विनीता मनहर -84%,अदितिचौहान -83%,गुलशन तिवारी -83%,भूमि पटेल-83%,निखिल भारद्वाज -83%,श्रेयांशी केशरवानी-83%,तमन्ना मेहर- 83%,निखिल सिदार-82%,आर्यन एक्का-82%,हिमेश राठिया-82%,हितेश मालाकार-82%,निकेत केसरवानी-81,डीकी देवांगन-81%,मुस्कान लक्ष्मे-81%
शालिनी नेताम-80%,
सत्यम पण्डा -80%।

दसवीं सीबीएसई बोर्ड के इस अभूतपूर्व सफलता के लिए प्राचार्य रीतेश केशरवानी ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए इस रिकार्डतोड़ सफलता का श्रेय स्कूल के सभी समर्पित शिक्षकों एवं होनहार मेहनती स्टूडेंट्स के साथ उनके माता पिता को दिया जिन्होंने हर कठिन परिस्थितियों में स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
