रायगढ़/राष्ट्रीय राजमार्ग 49 सिसरिंगा (धरमजयगढ़) के पास हुये भीषण सड़क दुर्घटना में मृतको एवं घायलों के परिवार एवं शोकाकुल समाज से मिलने प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री पवन साय एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय के साथ भाजपा नेताओ ने आहतों के गृह ग्राम महराजगंज (डोडकी) पहॅुचकर अपनी संवेदना प्रगट करी। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रैरुमा जा रहे राठिया परिवार के सदस्यो के साथ यह हदय विदारक घटना वापसी के दौरान हुई जिसमें 09 लोग काल के ग्रास में समा गये वहीं कई अन्य घायल है। जैसे ही इस भीषण सड़क दुर्घटना की खबर ग्राम वासियों को हुई समुचा गांव शोक में डुब गया। छाल मंडल के मंत्री खगेश्वर राठिया के परिवार में 05 लोगो ने इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाई। छाल मंडल के तत्वाधान में आज इसके लिये शोक सभा का आयोजन किया था। जहॉ सार्वजनिक रुप से दो मिनट का मौन रखकर मृतात्माओं की शांति के लिये सभी ने प्रार्थना करी। घायलों के शीघ्र लाभ की कामना करते हुये सभी नेताओं ने मृतको के छायाचित्र में पुष्पाजंली अर्पित करी। छाल मंडल के महामंत्री लालू ठाकुर ने सभी का परिचय देकर आज के इस कार्यक्रम का संचालन किया। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि इस दुखद बेला में पुरा भाजपा परिवार आप लोगो के साथ खड़ा है। ईश्वर आप परिवार जनों को इस दुखद बेला में अपना संबल प्रदान करें। रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने इस हृदय विदारक घटना में अपना दुख जताया और कहा कि मै एक जनप्रतिनिधी के नाते एवं मानव धर्म के नाते हमेशा आपके साथ हॅु और रहॅुगी। मेरी पुरी आत्मीय संवेदना आपके साथ है। प्रदेश भाजपा के मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हम सभी प्रकृति के नियमो के अधिन है पर ऐसी घटना कभी-कभी हमें झकझोर देती है, इस विषम परिस्थिति में कुछ भी कह पाना इतना आसान भी नहीं। मैं प्रभु से आज यहीं कामना करता हॅु कि मृतकों के परिवार के उपर अपनी करुणदृष्टि बनाये रखियेगा ताकि इन्हें इतना बढ़ा दुख सहन करने की शक्ति मिल सके। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ सभी ने परिवार जनो से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। भाजपा नेताओं को अपने बीच पाकर निःसंदेह ग्रामवासी एवं पीड़ित परिवार वालों को आत्मीय रुप से संबल मिला होगा। ऐसी अप्राकृतिक घटना की भरपाई कर पाना इंसानो के बस में तो नही है परंतु कठिन समय में अपनो का साथ हिम्मत प्रदान करता है। भाजपा नेताओ ने यही प्रयास वहॉ जाकर किया ताकि उन्हें इस भयंकर पीड़ा से थोड़ी तो राहत मिले। आज के इस शोक सभा में जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जगन्नाथ पाणिग्रही, सत्यानंद राठिया, अरुणधर दीवान, रजनी राठिया, महेष साहू, लीनव राठिया, संतोष राठिया, राधेश्याम राठिया, शकील अहमद टीकाराम पटेल, गोकुल नारायण यादव, सहनु पैंकरा, संजय गुप्ता, पूनम सोलंकी, सुमित शर्मा, निकुंज शर्मा, नरेन्द्र ठेठवार, अंकुर गोरख, जनेश्वर मिश्रा, लक्ष्मी नारायण रजक, सहदेव गबेल, महेन्द्र राठिया, वेदप्रकाश राठिया, कन्हैया राठिया, योगेन्द्र सिंह राजपुत, रघुवीर दास महंत, विक्रम राठिया, ओंकार सिंह राठिया, हरिषंकर राठिया एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
