नई दिल्ली: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर जनता खुशी से झूम उठेगी। सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत देने की घोषणा की है।

वित्त मंत्रालय ने किया आदेश में संसोधन
बता दें कि, वित्त मंत्रालय ने 30 जून को दिए गए आदेश में संशोधन करते हुए पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में राहत दी है। वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 12 रुपए से घटकर हुई 10 रुपए
आपको बता दें पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये थी लेकिन इसे खत्म करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 12 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर भी एक्साइज ड्यूटी को 6 रुपये से घटाकर 4 रुपये कर दिया है। क्रूड ऑयल पर एक्साइज ड्यूटी को 23,250 रुपये प्रति किलो से घटाकर 17000 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।
अब नहीं लगेगी एडिशनल एक्साइज ड्यूटी
फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली 1 रुपये की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी भी अब नहीं लगेगी। स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) से पेट्रोल और डीजल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
