रायगढ़। खरसिया विकासखंड के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है पीड़ित ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत करते हुए रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के ग्राम मौहापाली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक फनीश राम निराला ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करते हुए बताया कि जेई चयन परीक्षा 2018 में सम्मिलित उसके पुत्र महेंद्र प्रताप निराला का नौकरी लगाने के नाम पर खरसिया ब्लाक के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी आशीष भारती द्वारा 3 लाख रुपये यह कह कर लिया कि रायपुर मंत्रालय में उसका परिचय है, उसके पुत्र का वह नोकरी लगवा देगा। भारती ने यह झांसा दिया मंत्रालय में जेई विद्युत विभाग का चयन सूची बन रहा है उसमें महेंद्र प्रताप निराला का नाम जुड़वा दिया है। मंत्रालय में एससी एसटी वर्ग के लिए 6 लाख रुपए ले रहे हैं फिलहाल अभी ले रहे हैं । बाकी 3 लाख जॉइनिंग करने के बाद देना है। नियुक्ति आदेश 1 सप्ताह बाद दिनांक 10.11.2018 तक जारी हो जाएगा जो निर्धारित राशि निर्धारित तिथि तक मंत्रालय में जमा करेगा उसी का चयन सूची बनेगा। नौकरी नहीं लगने पर रुपए वापस करने का विश्वास भी उसने दिलाया था । भारती के झांसे में आकर उसे नकद 3 लाख दिया गया । लेकिन आज तक ना नौकरी लगी और नहीं रुपए वापस किया। फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठाता है और ना ही मिलता है, रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा है। अक्टूबर 2020 से मई 2022 तक 5 किस्तों में भारती ने 1 लाख 15 हजार ही वापस किया है। वर्तमान में आशीष भारती तमनार ब्लाक में पीओ के पद पर पदस्थ है। पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि शेष बची राशि को आशीष भारती से वापस दिलाने में उसकी मदद करें।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
