रायगढ़: NEET एग्जाम! सेंटर में हिन्दी माध्यम के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी तो अंग्रेजी माध्यम में बांट दिये हिन्दी पेपर, बड़ी चूक……..
रायगढ़। देशभर में रविवार को एक साथ आयोजित एनईईटी नीट परीक्षा के दौरान यहां एक बड़ी चूक सामने आयी। एग्जाम के लिए बनाये गए एक सेंटर में अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को हिन्दी तो हिन्दी माध्यम वालों को अंग्रेजी का पर्चा थमा दिया गया। एग्जाम का समय आधा बीतने के बाद गलती पर सुधार की गई और एग्जाम के लिए एडिशनल समय दिया गया । यह गलती कैसे हुई, इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है । एनईईटी अर्थात् नीट के एग्जाम पूरे देश में हर साल एक साथ आयोजित किये जाते हैं। परीक्षा का संचालन करने की जिम्मेदारी एनटीए याने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को होती है। उनके ही देखरेख में परीक्षा की जाती है। सारी व्यवस्था ही जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। रविवार 17 जुलाई को आयोजित नीट एग्जाम के लिए जिले में 4 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे। इसमें ओपी जिंदल स्कूल के अलावा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरोड़ीमलनगर, सेंट्रल स्कूल रायगढ़ और जूटमिल स्कूल में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 20 बजे तक रखा गया था। सभी जगह तो व्यवस्था ठीक रही मगर परीक्षा के दौरान ओपी जिंदल स्कूल में एक बड़ी चूक सामने आ गयी। बताया जाता है कि इस सेंटर में कुल 1025 छात्र – छात्रा एग्जाम में शामिल होने पहुंचे थे। इसमें हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम दोनों के स्टूडेंट्स थे। निर्धारित समय पर सभी स्टूडेंट्स को पेपर तो बांट दिया गया मगर आधे एग्जाम के बाद गलती सामने आ गयी। दरअसल, यहां हिन्दी माध्यम के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी तो अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को हिन्दी का पर्चा दे दिया गया था। इससे दोनों माध्यम के स्टूडेंट्स की मुश्किलें बढ़ गयी। वहीं गलती सामने आने के बाद एग्जाम की व्यवस्था में लगे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। ऐसे में तत्काल गलती को सुधारने की कोशिश की गई और हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स को सही पेपर दिया गया।
एग्जाम के लिए दिया गया अतिरिक्त समय
संचालन की जिम्मेदारी सम्हालने वाले अधिकारियों की थी। ऐसे में गलती सामने आने के बाद हिन्दी माध्यम वालों को अतिरिक्त तीन घंटे तो अंग्रेजी माध्यम वाले स्टूडेंट्स को करीब डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय परीक्षा देने के लिए दिया गया। इस तरह आज पहली बार नीट की परीक्षा यहां देर शाम तक होती रही। इधर, जब एनईईटी एग्जाम के दौरान हुई चूक के संबंध में कलेक्टोरेट स्थित परीक्षा शाखा के प्रभारी प्रधान पाठक रामकुमार चौहान से संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि चूंकि इस एग्जाम की सारी एनटीए करती है, इसलिए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। प्रशासन को परीक्षा के लिए केवल बिजली व्यवस्था व पुलिस बल उपलब्ध कराना होता है।
पंजीकृत स्टूडेंट्स में से 116 रहे अनुपस्थित
परीक्षा शाखा के अनुसार रविवार को आयोजित नीट एग्जाम के लिए 1899 ने पंजीकरण कराया था मगर इनमें से मात्र 1783 स्टूडेंट्स ने ही परीक्षा दी जबकि 116 अनुपस्थित रहे । इनमें ओपी जिंदल स्कूल में 1025, किरोड़ीमल स्कूल में 203 , सेंट्रल स्कूल में 277 और जूटमिल स्कूल में 278 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
