जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़:आज सुबह एक दर्दनाक घटना की खबर सामने निकलकर आई है। रायगढ़ से घरघोड़ा मार्ग पर अट्ठारह नाला के पास कोयला से भरी ट्रेलरों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे की एक ट्रेलर तीन से चार पलटी खाकर केलो नदी में जा गिरी जिसमें कि ड्राइवर अंदर में फंसा हुआ था। वहीं दूसरी ट्रेलर भी सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें भी ड्राइवर बुरी तरीके से फंसा हुआ था।
जैसे इसकी सूचना नगर कोतवाल मनीष नागर को लगी तत्काल दल-बल के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले पलटी खाकर नदी में गिरी हुई टेलर से ड्राइवर को सही सलामत निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा। तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे ट्रेलर में ड्राइवर बुरी तरीके से फंसा हुआ था। सामने से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ड्राइवर निकल नहीं पा रहा था। तत्काल मौके की नजाकत को भांपते हुए नगर कोतवाल मनीष नागर ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रेलर के केबिन को काटकर ड्राइवर को सही सलामत बाहर निकाला।

मौके पर नगर कोतवाल
जिसके बाद उसे भी जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालिया जानकारी के मुताबिक अभी दोनों ड्राइवरों का इलाज जारी है। दोनों ही खतरे से बाहर है। इस घटना में नगर कोतवाल की तत्परता से आज दोनो ड्राइवरों की जान बच गई। अगर देर हो जाती तो दोनों ही ड्राइवरों की जान भी जा सकती थी। इस प्रकार से अगर संवेदनशीलता के साथ पुलिस कार्य करती है। तो निश्चित तौर पर लोगों के जहन में भी खाकी की एक अलग छवि बनती है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
