जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़:-कहा जाता है कि नारी जब अपने ऊपर थोपी हुई बेड़ियों और कड़ियों को तोड़ने लगेगी तो विश्व की कोई शक्ति उसे नहीं रोक पाएगी। एक नारी हर कार्य में सक्षम होती है। पुरुषों से ज्यादा मेहनत एक महिला कर सकती है इसीलिए यह जरूरी है कि उसे खुद का फैसला लेने का बराबर हक हो। एक महिला में इतनी क्षमता होनी चाहिए कि वह अपने परिवार। समाज, देश और स्वयं के लिए फैसले ले सके।
अशिक्षित और निर्णय लेने की क्षमता ना होने के कारण महिलाओं को अधिकतर हिंसा का सामना करना पड़ता है।

कहा जाता है कि जिस महिला के मुख में कहने की शक्ति हो या आवाज हो सही मायने में वह एक मजबूत और निडर औरत कहलाती है। और ऐसी ही एक जीती जागती प्रतिमूर्ति है हमारी विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े।
सोनी अजय बंजारे आगे बताती हैं कि विधायक उत्तरी जांगड़े एक आदर्श पत्नी,बहु और बेटी होने के साथ ही सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक शक्ति की प्रतिमूर्ति भी हैं। जिन्हें देखकर अन्य महिलाओं में एक साहस का संचार होता है। उत्तरी गनपत जांगड़े एक घरेलू महिला से आगे आकर जिस तरह राजनीति में एक दबंगई और निडरता पूर्वक बात रखती हैं उससे पुरुषप्रधान समाज मे महिलाओं की उपस्थित के अहसास से घर मे बैठी सभी महिलाओं में आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
आपको बताते चलें कि श्रीमती सोनी अजय बंजारे कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हैं, और स्वयं रेंजर पारा वार्ड क्रमांक-15 से पार्षद हैं। और इनके पति अजय बंजारे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सदैव क्रियाशील रहते हैं। कोरोनाकाल में इनके सहयोग को कोई भुलाया नही सकता है।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
