छत्तीसगढ़: 25 से 29 जुलाई तक कर्मचारी-अधिकारी करेंगे हड़ताल… आंदोलन में शामिल होंगे 50 से अधिक संघ….
महंगाई भत्ते को लेकर 25 से 29 जुलाई तक कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल करेंगे। इससे लोगों को परेशानी होना तय है, क्योंकि कार्यालय में काम नहीं हो पाएंगे। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले यह आयोजन होगा।
इस आंदोलन में 50 से अधिक संघ शामिल होंगे।
जिले के सभी संघों के लोगों ने कहा कि आंदोलन में अधिक से अधिक कर्मचारी-अधिकारी को शामिल कराएंगे। चारों विकासखंड का दौरा कर उन्हें भी विकासखंडों में धरना-प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हड़ताल की जिला स्तरीय समीक्षा के लिए प्रांत से पर्यवेक्षक मनीष मिश्रा प्रांताध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन ने प्रत्येक सहायक शिक्षकों के साथ-साथ सभी कर्मचारियों-अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी विद्यालय, औषधालय और कार्यालय बंद रखें।
कवर्धा शहर में हुए बैठक में निर्मल साहू, सतीश चंद्राकर, दिलीप चंद्रवंशी, सीडी भट्ट, केशलाल साहू, अर्चना तिवारी, आरती पाण्डेय, सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रमुख प्रेमनारायण शर्मा, पंडरिया विकासखंड संयोजक प्रफुल्ल बिसेन, शत्रुघन डड़सेना सहित लगभग सभी संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये है प्रमुख मांग
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान तथा नियत तिथि से मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता के लिए चरणबद्घ आंदोलन कर रहे हैं। विगत 29 जून को प्रदेश के सभी कार्यालय, विद्यालय ,औषधालय और मंत्रालय बंद थे। पर सरकार का इस पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आने से कर्मचारी आक्रोशित है। 29 जून की अपेक्षा अब ज्यादा संगठनों ने आँदोलन का समर्थन कर अपने अपने साथियों से उपस्थिति की अपील की है।
धरना में शामिल होंगे कर्मचारीः कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कबीरधाम के संयोजक प्रताप चंद्रवंशी ने कहा कि न केवल हम अवकाश लेंगे अपितु धरना स्थल पर भी आकर आंदोलन को शक्ति देंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार खुफिया तंत्र द्वारा पता करती है कि आँदोलन मे कितने लोग थे और कितने धरने मे तदनुसार उनकी प्रतिक्रिया होती है। आप सब से गुजारिश है कि उक्त पांच दिनो आप स्वयं अवकाश तो लें ही साथ ही धरना स्थल पर आकर आँदोलन का समर्थन करें।
स्कूल भी बंद रहेंगे
क्योंकि टीचर्स एसोसिएशन ने दिया समर्थनः डीए व एचआरए के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन 25 से होगा, जो की 29 जुलाई तक होगा। इस बड़े आंदोजन व हड़ताल को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने रविवार को हुए अपने बैठक में दौरान समर्थन दे दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि सभी संघ के पदाधिकारियों के सामूहिक नेतृत्व, समान भूमिका व निष्पक्ष बैनर में कर्मचारियों-अधिकारियों की लंबित 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर आगामी 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
