मुंबई । मालवानी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। 55 वर्षीय पति ने एक छोटी सी बात के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी ने जब पति को अपने करीब आने से इंकार किया तो पति गुस्से से लाल हो गया। पति ने सिर्फ इस बात के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि पत्नी ने रात में उसके बगल सोने से मना कर दिया था। पत्नी के ना कहने की बात ने दोनों के बीच विवाद पैदा कर दिया। गुस्से में आकर आरोपी ने पास पड़े पत्थर की चक्की से अपने 48 वर्षीय पत्नी पर वार कर दिया।

इस घटना ने अधेड़ महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। कोई कुछ कर पाता इससे पहले महिला ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति बलाडे ने मालवानी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
