नई दिल्ली। देशभर में मानसून के कहर से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। लागातार मूसलाधार बारिश से लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। खासकर गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई जगहों बाढ़ से लोगों का जनजीवन अस्त वयस्त हो गया है। इस खतरनाक बारिश से कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

इस मानसून में बाढ़, बिजली गिरने, भूस्खलन, पेड़ व दीवार गिरने जैसी घटनाओं में अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच कई जगह भूस्खलन की घटना भी लगातार सामने आ रही है।
आंध्र प्रदेश के एलुरु में बाढ़ में कई लोग फंसे हुए है। इनको निकाले के लिए इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं उत्तराखंड में बारिश से भारी भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
आंध्र प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। एलुरू में भारी बारिश के बाद कई लोग बाढ़ में फंसे हुए है। भारतीय नौसेना ने लोगों की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।
महाराष्ट्र में मानसून का कहर
महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, रत्नागिरि, कोल्हापुर, रायगढ़, अमरावति, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया है।
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
