बस्ती-गोरखपुर डाउन रेलवे ट्रैक से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे हो। घटना की जानकारी गांव वालों को मिलने पर दोनो मृतकों के परिवार वालो को बताया गया। जिसके बाद परिजन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के सुथनी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव पड़ा था। रेलवे से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती स्कूल ड्रेस पहनी थी, वही युवक पैंट शर्ट पहना हुआ था। युवती के शव के बगल में एक बैग रखा हुआ मिला। जिसमें मिले मोबाइल से बात करने पर युवती की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहसी बंगला निवासी रिंकू मौर्य पिता राम अनुज मौर्य उम्र (18) और युवक बगल के टोला सहसी निबहिया निवासी अजय चौरसिया पिता स्व. तपसी चौरसिया उम्र (18) वर्ष के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि, दोनों खजनी क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र थे और युवती इंटर तथा युवक 11वीं में पढ़ रहा था।
स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार
बताया जा रहा है कि दोनो एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे, इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था। दोनो शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिजनो को रिश्ता मंजूर नही था। हालांकी अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि दोनो ने जान क्यों दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
