सारंगढ /आज दिनांक 16 जुलाई 2022 को आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद हेतु राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने सारंगढ भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने आज सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े से मुलाकात किया। भाजपा प्रतिनिधि मंडल विधायक निवास मुड़वाभाठा पहुचकर पत्रक के माध्यम से समर्थन मांगा एवम सहयोग की अपील की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, पूर्व विधायक डॉक्टर जवाहर नायक व जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल ने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए निवेदन पत्र देते हुए विधायक उत्तरी जांगड़े से अपील किया कि राजग द्वारा पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति महिला को प्रत्याशी घोषित किया है जो कि सम्पूर्ण महिला वर्ग के लिए सम्मान व गौरव की बात है साथ ही साथ सम्पूर्ण अनुसूचित जन जातीय समूह के लिए भी गर्व का विषय है। ऐसे में एक महिला होने के नाते आप को भी द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करना चाहिए। सारंगढ विधायक से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, जवाहर नायक, पुरुषोत्तम अजेश अग्रवाल, ज्योति पटेल, अमित अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अजय जवाहर नायक, मयूरेश केशरवानी, भूषण चंद्रा, देवेंद्र रात्रे, रविन्द्र पटेल, राजकिशोर पटेल एवम अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




