रायगढ़ । खनिज विभाग ने एक माह पूर्व जिले के 12 संचालित रेत घाटों को बंद रखने का आदेश दिया था। 10 जून से 15 अक्टूबर तक ये खदानें बंद रहेंगी। इस दौरान जिले के पांच भंडारण लाइसेंसियों से रेत क्रय की जा सकती है लेकिन इस मौके का फायदा अवैध कारोबारी उठा रहे हैं। रायगढ़ शहर के अंदर भी कई लोगों ने रेत डंप कर इसकी बिक्री शुरू कर दी है। दर्जन भर से अधिक स्पॉट हैं जहां अवैध रेत डंप करके रखी गई है। एक तरफ रेत की खदानें कम हो गई हैं और दूसरी ओर खनिज विभाग अवैध खनन को रोकने कार्रवाई कर रहा है। एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए राज्य शासन ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकासी पर प्रतिबंध लगाया है।

रायगढ़ जिले में भी इसका आदेश दिया गया था। इस अवधि में रेत की किल्लत न हो इसके लिए पांच भंडारण लाइसेंसियों के नाम सार्वजनिक किए गए थे। सौरभ अग्रवाल टिमरलगा, कैलाश नायक अमोदा, राहुल अग्रवाल पामगढ़, आर्यन अग्रवाल पुसल्दा और केदारनाथ चौधरी गढ़उमरिया को ही रेत भंडारण की अनुमति है। इस मौके का फायदा उठाकर रायगढ़ शहर के कई लोग रेत का अवैध भंडारण कर रहे हैं। मोड़ा गोदाम ओडिशा रोड, बोंदाटिकरा पुल, सरईभदर, ग्रीन पार्क, फटहामुड़ा, कोतरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास, रामभांठा, जिंदल ट्रांसपोर्ट नगर, सारंगढ़ बस स्टैंड और टुरकूमुड़ा जैसे कई इलाकों में रेत डंप किया गया है जिसे मनमाने दामों में बेचा जा रहा है।
अवैध कारोबार से जनता त्रस्त
खनिज विभाग ने रेतघाट तो बंद करवा दिए लेकिन अवैध कारोबार को रोक नहीं सके। शहर में भी कई जगहों पर रोड में भी रेत डंप करके बेचा जा रहा है। डंप करने के एक ही दिन में रेत किसी दूसरे को बेची जा रही है। बारिश का सीजन होने के कारण वैसे ही रेत की किल्लत है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
